
चन्द्रमा ललाट जा के जटा जूट सीस सोहें
भूसन भुजंग भूरि भावना हू भारी है
भस्म अंग धारी ह्वै अनंग संग जारी जिन
त्रिपुरासुर मार जो बन्यौ त्रिपुरारी है
'प्रीतम' पियारी जा की हिमगिरि कुमारी, औ
मृग चर्म धारी, बरु नंदी की सवारी है
भूत सैन्य सारी, जिन सँभारी, भंग प्यालौ पी
ऐसे बिसधारी जू कौं वन्दना हमारी है
महिमा कौं जा की वेद-वेदान्त बखान करें
ऋषि मुनि ध्यान धर तत्व कों रटत हैं
जटा गंग सीस सोहें, भाल पै त्रिपुंड मोहे
सर्पन की माल धार, कष्ट कों हरत हैं
भस्म कों रमाएँ सुभ डमरू धराय हस्त
'प्रीतम' के काम संग नंदी लै फिरत हैं
उतपति स्थिति संहार के करन हार
बाबा बिश्वनाथ जी की वन्दना करत हैं
~ यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम'
भूसन भुजंग भूरि भावना हू भारी है
भस्म अंग धारी ह्वै अनंग संग जारी जिन
त्रिपुरासुर मार जो बन्यौ त्रिपुरारी है
'प्रीतम' पियारी जा की हिमगिरि कुमारी, औ
मृग चर्म धारी, बरु नंदी की सवारी है
भूत सैन्य सारी, जिन सँभारी, भंग प्यालौ पी
ऐसे बिसधारी जू कौं वन्दना हमारी है
महिमा कौं जा की वेद-वेदान्त बखान करें
ऋषि मुनि ध्यान धर तत्व कों रटत हैं
जटा गंग सीस सोहें, भाल पै त्रिपुंड मोहे
सर्पन की माल धार, कष्ट कों हरत हैं
भस्म कों रमाएँ सुभ डमरू धराय हस्त
'प्रीतम' के काम संग नंदी लै फिरत हैं
उतपति स्थिति संहार के करन हार
बाबा बिश्वनाथ जी की वन्दना करत हैं
~ यमुनाप्रसाद चतुर्वेदी 'प्रीतम'
Feb 24, 2017| e-kavya.blogspot.com
Submitted by: Ashok Singh
No comments:
Post a Comment