Disable Copy Text

Monday, June 15, 2020

ये कौन आ गई दिल-रुबा

ये कौन आ गई दिल-रुबा महकी महकी
फ़ज़ा महकी महकी हवा महकी महकी

वो आँखों में काजल वो बालों में गजरा
हथेली पे उस के हिना महकी महकी

ख़ुदा जाने किस किस की ये जान लेगी
वो क़ातिल अदा वो क़ज़ा महकी महकी

सवेरे सवेरे मिरे घर पे आई
ऐ 'हसरत' वो बाद-ए-सबा महकी महकी

~ हसरत जयपुरी #हसरतजयपुरी

Jun 15, 2020 | e-kavya.blogspot.com
Submitted by: Ashok Singh

No comments:

Post a Comment