
प्यार किसी को करना लेकिन
कह्कर उसे बताना क्या
अपने को अर्पण करना पर
और को अपनाना क्या
गुण का ग्राहक बनना लेकिन
गाकर उसे सुनाना क्या
मन के कल्पित भावोँ से
औरोँ को भ्रम मे लाना क्या
ले लेना सुगन्ध सुमनोँ की
तोड उन्हेँ मुरझाना क्या
प्रेम हार पहनाना लेकिन
प्रेम पाश फैलाना क्या
त्याग अँक मे पले प्रेम शिशु
उनमे स्वार्थ बताना क्या
देकर ह्रिदय ह्रिदय पाने की
आशा व्यर्थ लगाना क्या
~ हरिवंशराय बच्चन
कह्कर उसे बताना क्या
अपने को अर्पण करना पर
और को अपनाना क्या
गुण का ग्राहक बनना लेकिन
गाकर उसे सुनाना क्या
मन के कल्पित भावोँ से
औरोँ को भ्रम मे लाना क्या
ले लेना सुगन्ध सुमनोँ की
तोड उन्हेँ मुरझाना क्या
प्रेम हार पहनाना लेकिन
प्रेम पाश फैलाना क्या
त्याग अँक मे पले प्रेम शिशु
उनमे स्वार्थ बताना क्या
देकर ह्रिदय ह्रिदय पाने की
आशा व्यर्थ लगाना क्या
~ हरिवंशराय बच्चन
Nov 6, 2012| e-kavya.blogspot.com
Submitted by: Ashok Singh
No comments:
Post a Comment