Disable Copy Text

Friday, November 28, 2014

मुस्कुरा कर मिला करो हमसे



मुस्कुरा कर मिला करो हमसे
कुछ कहा और सूना करो हमसे

बात करने से बात बढती है
रोज़ बातें किया करो हमसे

दुश्मनी से मिलेगा क्या तुमको
दोस्त बनकर रहा करो हमसे

देख लेते हैं सात पर्दों में
यूं न पर्दा किया करो हम से

~ इब्राहिम अश्क


   May 20, 2013  | e-kavya.blogspot.com
   Submitted by: Ashok Singh


अमिता तिवारी (स्त्रियॉं का दृष्टिकोण):

बस मुस्कुरा कर मिला करो हमसे, 
बेशक कम मिला करो हमसे !

अशोक सिंह (पुरूषों का दृष्टिकोण) :

मुस्कराओ या बात करो न करो,
पर हर रोज़ मिला करो हमसे !
 

No comments:

Post a Comment