Disable Copy Text

Saturday, November 22, 2014

कौन सा पथ है?



कौन सा पथ है?
मार्ग में आकुल - अधीरातुर बटोही यों ही पुकारा
कौन सा पथ है?

'महाजन जिस ओर जाएं' - शास्त्र हुंकारा
'अंतरात्मा ले चले जिस ओर' – बोला न्याय पंडित
'साथ आओ सर्वसाधारण जनों के' – क्रांति वाणी।

पर महाजन - मार्ग - गमोचित न संबल है, न रथ है,
अंतरात्मा अनिश्चय – संशय – ग्रसित,
क्रांति - गति – अनुसरण – योग्या है न पद सामर्थ्य।

कौन सा पथ है?
मार्ग में आकुल - अधीरातुर बटोही यों ही पुकारा
कौन सा पथ है?

~ भारत भूषण अग्रवाल

   Oct. 12, 2013

No comments:

Post a Comment