Disable Copy Text

Wednesday, November 26, 2014

पंछी में गाने का गुन है



पंछी में गाने का गुन है
दो तिनके चुन कर
वह तृप्त जहाँ होता है
गीतों की कड़ियाँ
बोता है !......

कँटीली टहनी, सूखे पेड़
बियावान, सुनसान
उसे नहीं तन में
चुभी हुई है
कोई वंशी
उसके रोम-रोम में
सुरवाले मीठे सपने पलते हैं !

~ रवीन्द्र भ्रमर

   July 8, 2013

No comments:

Post a Comment