
कोई हँस रहा है कोई रो रहा है
कोई पा रहा है कोई खो रहा है
कोई ताक में है किसी को है ग़फ़्लत
कोई जागता है कोई सो रहा है
कहीँ ना-उम्मीदी ने बिजली गिराई
कोई बीज उम्मीद के बो रहा है
इसी सोच में मैं तो रहता हूँ 'अकबर'
यह क्या हो रहा है यह क्यों हो रहा है
~ अकबर 'इलाहाबादी'
August 12, 2014
No comments:
Post a Comment