Disable Copy Text

Sunday, November 23, 2014

वो किसी का हो गया है

https://www.blogger.com/blogger.g?blogID=3749277722929507546#editor/src=sidebar

वो किसी का हो गया है, उसको क्यों कर ढूँढ़िये?
दिल से अपने जो गया है, उसको क्यों कर ढूँढ़िये?

ज़िन्दग़ी सीम आब है कब हाथ आई है भला
मिल के भी जो खो गया है उसको क्यों कर ढूँढ़िये?
*सीम आब=पारा (mercury)

प्यार की ख़ातिर जो रोया ज़िन्दग़ी की शाम तक
ले के नफ़रत से गया है उसको क्यों कर ढूँढ़िये?

ढूँढ़कर लाया था दुनिया भर की खुशियाँ जो कभी
ढूँढ़ने ख़ुद को गया है उसको क्यों कर ढूँढ़िये?

ढूँढ़िये ‘मख़मूर’ उसको जो कहीं दुनिया में हो
दिल की तह तक जो गया है उसको क्यों कर ढूँढ़िये?

~ अरुण ‘मख़मूर’

   Sept 13, 2013

No comments:

Post a Comment