Disable Copy Text

Sunday, November 23, 2014

भगवान के डाकिये हैं


रामधारी सिंह 'दिनकर' की जयंती पर:

पक्षी और बादल,
ये भगवान के डाकिये हैं,
जो एक महादेश से
दूसरे महादेश को जाते हैं।

हम तो समझ नहीं पाते हैं,
मगर उनकी लाई चिट्ठियाँ
पेड़, पौधे, पानी और पहाड़
बाँचते हैं।

हम तो केवल यह आँकते हैं
कि एक देश की धरती
दूसरे देश को सुगंध भेजती है।

और वह सौरभ हवा में तैरती हुए
पक्षियों की पाँखों पर तिरता है।
और एक देश का भाप
दूसरे देश का पानी
बनकर गिरता है।

~ रामधारी सिंह ‘दिनकर’

   Sept 23, 2013

No comments:

Post a Comment