
सता-सता के हमें अश्कबार करती है
तुम्हारी याद बहुत बेक़रार करती है।
*अश्कबार=आँसू बरसाना
वो दिन जो साथ गुज़ारे थे प्यार में हमने
तलाश उनको नज़र बार-बार करती है।
ग़िला नहीं जो नसीबों ने कर दिया है जुदा
तेरी जुदाई भी अब हमको प्यार करती है।
*ग़िला=शिकायत
किनारे बैठ के जिसके किए थे कौल-ओ-क़रार
नदी वो अब भी तेरा इंतज़ार करती है।
*कौल=वादे; क़रार=रज़ामंदी
~ वफ़ा रूमानी
August 17, 2014
No comments:
Post a Comment