Disable Copy Text

Monday, November 24, 2014

ज़िन्दगी से उन्स है



ज़िन्दगी से उन्स है,
हुस्न से लगाव है
धड़कनों में आज भी
इश्क़ का अलाव है
दिल अभी बुझा नहीं,
रंग भर रहा हूँ मैं
ख़ाक-ए-हयात में,
आज भी हूँ मुनहमिक

फ़िक्र-ए-कायनात में
ग़म अभी लुटा नहीं
हर्फ़-ए-हक़ अज़ीज़ है,
ज़ुल्म नागवार है
अहद-ए-नौ से आज भी
अहद उसतवार है
मैं अभी मरा नहीं

*मुनमहिक=संलग्न
*उसतवार=पुष्ट


~  साहिर लुधियानवी
   August 5, 2013

No comments:

Post a Comment