Disable Copy Text

Tuesday, March 31, 2015

ऐसी अपनी ई-कविता


भैया लाये ई कविता 
जिसमे होगी ही कविता 
पूरी दुनिया लाइक करे 
ऐसी अपनी ई कविता 

अमरीका में हिंदी का

भाषाओँ की बिंदी का 
परचम लाइ ई कविता
ऐसी अपनी ई कविता

नहीं कही भी जाना है 

बस एक बटन दबाना है 
सम्मुख होगी ई कविता
ऐसी अपनी ई कविता

~ सर्वेश अस्थाना


  Jan 15, 2013| e-kavya.blogspot.com
  Submitted by: Ashok Singh

No comments:

Post a Comment